जरुरी जानकारी | सोना 222 रुपये, चांदी 100 रुपये चढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में सुधार आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 222 रुपये की तेजी के साथ 45,586 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
नयी दिल्ली, 13 अगस्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में सुधार आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 222 रुपये की तेजी के साथ 45,586 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
पिछले दिन के कारोबार में सोना 45,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी भी 100 रुपये चढ़कर 61,045 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,945 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,757 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.30 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर बनी रही।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में मामूली सुधार के रुख के साथ उतार चढ़ाव बना हुआ है।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

