सोना 210 रुपये उछला, चांदी में 700 रुपये की तेजी

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 210 रुपये की तेजी के साथ 59,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी

Gold (Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 15 सितंबर: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 210 रुपये की तेजी के साथ 59,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 700 रुपये बढ़कर 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गयी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,916 डॉलर प्रति औंस हो गया. चांदी की कीमत चढ़कर 23.02 डॉलर प्रति औंस हो गई.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक मार्च के बाद से अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गया और इसे सोने की कीमत की ओर कुछ प्रवाह बढ़ाने वाले प्रमुख कारक के रूप में देखा गया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, आगे की तेजी, अमेरिका में मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़े की वजह से सीमित रही. ये आंकड़े मजबूत अमेरिकी अर्थव्यवस्था और इस साल फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख में में सख्ती का संकेत देते हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\