एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 182 रुपये की तेजी, चांदी 178 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 182 रुपये की मजबूती के साथ 47,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 182 रुपये की तेजी, चांदी 178 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 182 रुपये की मजबूती के साथ 47,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,841 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 178 रुपये की गिरावट के साथ 64,721 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,899 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 18 पैसे घटकर 75.08 प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,800 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया जबकि चांदी 24.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,800 डॉलर प्रति औंस होने के बाद सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).