जरुरी जानकारी | सोना 159 रुपये बढ़ा, चांदी भी 99 रुपये ऊंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोना बुधवार को 159 रुपये की तेजी के साथ 45,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
नयी दिल्ली, 11 अगस्त मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोना बुधवार को 159 रुपये की तेजी के साथ 45,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
पिछले दिन के कारोबार में सोना 44,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी भी 99 रुपये की तेजी के साथ 61,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 61,151 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,733 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा रहा जबकि चांदी 23.36 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहते हुए कारोबार कर रही थी।
एचडीएफसी सिकयुरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में बुधवार को सोने का दाम ऊंचा रहा। हाजिर में यह 1,733 डालर प्रति औंस पर बोला गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

