जरुरी जानकारी | सोना 128 रुपये चढ़ा, चांदी मामूली ऊंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख तथा रुपये के मूल्य में गिरावट आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 128 रुपये चढ़कर 46,353 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 अगस्त वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख तथा रुपये के मूल्य में गिरावट आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 128 रुपये चढ़कर 46,353 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,225 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
इसी तरह चांदी भी छह रुपये की मामूली बढ़त के साथ 60,897 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,891 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी 23.23 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 1,786 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी जिसकी वजह से इसमें तेजी का रुख रहा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

