जरुरी जानकारी | सोने में 100 रुपये की तेजी, चांदी 350 रुपये फिसली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 350 रुपये कमजोर होकर 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 79,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद बुधवार को दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतों में 100 रुपये की तेजी के साथ 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हुआ।
एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने के फरवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 334 रुपये उछलकर 63,359 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी। इसके अलावा, चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 109 रुपये उछलकर 75,135 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना मजबूती के साथ 2,067 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी गिरावट के साथ 24.15 डॉलर प्रति औंस रह गई।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि मुद्रास्फीति में नरमी ने 2024 की शुरुआत में नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद को बढ़ाया है...।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

