Gold And Silver Price: सोना 100 रुपये चढ़ा, चांदी में 800 रुपये की गिरावट
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 100 रुपये की बढ़त के साथ 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 7 दिसंबर: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 100 रुपये की बढ़त के साथ 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. हालांकि, चांदी की कीमत 800 रुपये लुढ़ककर 77,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव 78,100 रुपये प्रति किलोग्राम था.
वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने के फरवरी अनुबंध का भाव 90 रुपये चढ़कर 62,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा, चांदी के मार्च अनुबंध का भाव 61 रुपये बढ़कर 74,892 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. वैश्विक बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,031 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत घटकर 23.95 डॉलर प्रति औंस रह गयी. कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,031 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर अधिक है.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिका के उम्मीद से कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़े के बाद डॉलर में गिरावट से सोने की कीमतों में तेजी आई, जो धीमी अमेरिकी वृद्धि और नरम श्रम बाजार की ओर इशारा करता है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हालिया वृहद आर्थिक आंकड़ों से बाजार की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि फेडरल रिजर्व मार्च, 2024 में ब्याज दरें कम करेगा.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

