एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 95 रुपये, चांदी 154 रुपये चढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी का रुख और रुपये में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 95 रुपए बढ़कर 48,015 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

जरुरी जानकारी | सोना 95 रुपये, चांदी 154 रुपये चढ़ी

नयी दिल्ली, 24 मई वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी का रुख और रुपये में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 95 रुपए बढ़कर 48,015 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

पिछले सत्र में इसका बंद भाव 47,920 रुपए प्रति दस ग्राम था।

चांदी भी इस दौरान 154 रुपए की तेजी के साथ 70,998 रुपये प्रति किलो हो गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,844 रुपये प्रति किलो पर बंद इुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,882 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा रहा जबकि चांदी का भाव 27.67 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘लगातार तीन सप्ताह सोने की कीमतों में तेजी बरकरार रही। डॉलर में कमजोरी से सोना लगभग चार माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सविर्सिज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमाणी ने कहा, ‘‘कमजोर डालर और अमेरिका में प्रतिफल में गिरावट से निवेशकों की कीमती धातुओं को लेकर उम्मीद बढ़ी है जिससे सोना उच्चस्तर पर टिका रहा।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).