जरुरी जानकारी | सोना 550 रुपये चढ़ा, चांदी में 1,170 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की सतत लिवाली से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 मई आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की सतत लिवाली से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। पिछले सप्ताह बुधवार से सोने की कीमतों में 2,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है।
सोमवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये बढ़कर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया।
साथ ही, चांदी की कीमत 1,170 रुपये बढ़कर 1,00,370 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 24.83 डॉलर प्रति औंस या 0.74 प्रतिशत गिरकर 3,332.59 डॉलर प्रति औंस रह गया।
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ के सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की समयसीमा को नौ जुलाई तक टालने के बाद सुरक्षित-निवेश विकल्प माने जाने वाले सर्राफा की मांग कमजोर पड़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, निवेशक संभावित ब्याज दर-कटौती के बारे में आगे के संकेतों के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार करेंगे, जो बुधवार को जारी होंगे
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

