जरुरी जानकारी | मजबूत वैश्विक रुख के बीच सोने में मामूली बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डालर से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सात रुपये की मामूली बढ़त के साथ 46,223 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डालर से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सात रुपये की मामूली बढ़त के साथ 46,223 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,216 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
इसी तरह चांदी भी 377 रुपये की तेजी के साथ 60,864 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,487 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 74.26 रुपये प्रति डालर हो गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,785 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी मामूली तेजी के साथ 23.26 डॉलर प्रति औंस हो गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोमवार को सोने की कीमत 1,785 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी जिसकी वजह से सोने में लाभ दर्ज हुआ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2021 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

