जरुरी जानकारी | मजबूत वैश्विक रुख से सोना 99 रुपये चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमत में तेजी आने के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99 रुपये की तेजी के साथ 46,312 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 अगस्त बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमत में तेजी आने के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99 रुपये की तेजी के साथ 46,312 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,213 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 32 रुपये के मामूली नुकसान के साथ 61,667 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,798 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी 23.66 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कमॉडिजिटल एक्सचेंज में शुक्रवार को सोने की हाजिर कीमत 1,798 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई जिसकी वजह से सोने में बढ़त दर्ज की गई।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

