एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 97 रुपये की तेजी और चांदी में 275 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में गिरावट आने कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 97 रुपये मजबूत होकर 46,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 97 रुपये की तेजी और चांदी में 275 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल रुपये के मूल्य में गिरावट आने कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 97 रुपये मजबूत होकर 46,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके विपरीत, चांदी का भाव 275 रुपये की गिरावट के साथ 66,253 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,528 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये की विनिमय दर में गिरावट आने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 97 रुपये की तेजी आई।’’

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 74.75 रुपये पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,745 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 25.15 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

उन्होंने कहा, ‘‘डॉलर में लाभ दर्ज होने के साथ सोने में कुछ मुनाफावसूली होती देखी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).