एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 80 रुपये की तेजी, चांदी 100 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 80 रुपये मजबूत होकर 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

जरुरी जानकारी | सोने में 80 रुपये की तेजी, चांदी 100 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 19 जून अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 80 रुपये मजबूत होकर 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

मंगलवार को सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 100 रुपये की तेजी के साथ 91,400 रुपये प्रति किलो हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव से 80 रुपये अधिक है।’’

अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,327 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से आठ डॉलर अधिक है।

गांधी ने कहा कि अमेरिका में खुदरा बिक्री के उम्मीद से कमजोर आंकड़ों के बाद बुधवार को सोने में थोड़ा सकारात्मक रुख देखने को मिला, जिससे सर्राफा कीमतों में तेजी आई।

इसके अलावा, चांदी भी 29.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 29.35 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).