जरुरी जानकारी | सोना 630 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी 1,000 रुपये उछली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की लगातार लिवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 630 रुपये बढ़कर 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 जनवरी मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की लगातार लिवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 630 रुपये बढ़कर 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
लगातार छठे सत्र में तेजी के साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 630 रुपये बढ़कर 82,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने की कीमतों ने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता कीमती धातुओं की ओर निवेश को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण कारक प्रतीत होता है।’’
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना इससे पहले 31 अक्टूबर, 2024 को 82,400 रुपये के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। उसी दिन 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
बुधवार को चांदी भी 1,000 रुपए बढ़कर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (कमोडिटी एंड करेंसी), जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में एमसीएक्स सोना में तुलनात्मक रूप से मामूली बढ़त दर्ज की गई, जो रुपये की मजबूती से सीमित रही। इस मुद्रा की मजबूती ने घरेलू सोने की कीमतों में तेजी को सीमित कर दिया।’’
वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 10.20 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,769.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।
मेहता ने कहा कि इसके अलावा, कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने सोने की तेजी को गति दी है, क्योंकि खुदरा बिक्री उम्मीदों से कम रही है और बेरोजगारी के दावे भी कम हुए हैं।
चांदी कॉमेक्स वायदा भी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 31.58 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

