एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 570 रुपये की तेजी, चांदी 190 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी तथा डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 570 रुपये की तेजी के साथ 47,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | सोने में 570 रुपये की तेजी, चांदी 190 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 26 नवंबर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी तथा डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 570 रुपये की तेजी के साथ 47,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 190 रुपये बढ़कर 62,145 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,955 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 74.89 पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी की कीमत 23.70 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस हो गयी। इससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).