जरुरी जानकारी | सोने में 514 रुपये और चांदी में 1,046 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुख और रुपये में गिरावट के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 514 रुपये की तेजी के साथ 48,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर मजबूत वैश्विक रुख और रुपये में गिरावट के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 514 रुपये की तेजी के साथ 48,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | 1 जनवरी 2021 से लागू होगा चेक पेमेंट का नया नियम, Positive Pay देगी आपके पैसों को डबल सुरक्षा.
चांदी की कीमत भी 1,046 रुपये की तेजी के साथ 63,612 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछला बंद भाव 62,566 रुपये प्रति किलोग्राम था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 514 रुपये की तेजी आई जो सोने की वैश्विक कीमत में आई तेजी और रुपये के मूल्य में आई गिरावट को प्रदर्शित करता है।’’
यह भी पढ़े | RRB Exam 2020: रेलवे भर्ती परीक्षा शुरू, उम्मीदवारों को एग्जाम हाल में इन कोरोना नियमों का करना होगा पालन.
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 73.63 (प्रारंभिक आंकड़ा) रुपये प्रति डॉलर रह गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,845 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

