जरुरी जानकारी | सोने में 44 रुपये की तेजी, चांदी 637 रुपये कमजोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपये के कमजोर होने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में भी बृहस्पतिवार को सोना 44 रुपये की तेजी के साथ 44,347 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 मार्च वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपये के कमजोर होने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में भी बृहस्पतिवार को सोना 44 रुपये की तेजी के साथ 44,347 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी 637 रुपये की गिरावट के साथ 64,110 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,747 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
भाारत और दुनिया के कुछ अन्य भागों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंताओं को लेकर चिंताओं के बीच बृहस्पतिवार को आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय रुपया सात पैसे की और हल्का पड़ कर प्रति डालर 72.62 रुपये पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,733 डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी 24.97 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क जिंस एक्सचेंज में सोने की हाजिर दर स्थिरता के साथ 1,733 डॉलर प्रति औंस पर थी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

