एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 370 रुपये की तेजी, चांदी 600 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 370 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू बाजार में मूल्यवान धातु मजबूत हुआ।

जरुरी जानकारी | सोने में 370 रुपये की तेजी, चांदी 600 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 28 जून राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 370 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू बाजार में मूल्यवान धातु मजबूत हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 600 रुपये की तेजी के साथ 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव से 370 रुपये मजबूत है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,322 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार पर रहा जो पिछले बंद भाव से 17 डॉलर अधिक है।

गांधी ने कहा कि हाल ही में अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़ों से सोने की कीमतों में तीन दिन में पहली बार उछाल आया है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी श्रम बाजार कमजोर हो रहा है। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में जल्दी कटौती की संभावना मजबूत हुई है।

इसके अलावा, चांदी की कीमत 29.20 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह 28.94 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).