Gold Price Today: सोना 370 रुपये मजबूत, चांदी 750 रुपये उछली
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 370 रुपये बढ़कर 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 15 मई: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 370 रुपये बढ़कर 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने में 150 रुपये की तेजी, चांदी 120 रुपये फिसली
चांदी की कीमत भी 750 रुपये उछलकर 74,350 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 370 रुपये की तेजी के साथ 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी.’’ विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,023 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी बढ़कर 24.26 डॉलर प्रति औंस हो गयी.
गांधी ने कहा कि अमेरिका में कर्ज सीमा बढ़ाने और बैंक क्षेत्र के संकट की बढ़ती आशंकाओं के बीच कीमती धातु की कीमतों को समर्थन मिलने के कारण कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना सोमवार को बढ़त में रहा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2023 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

