Gold Price Today: सोने में 150 रुपये की तेजी, चांदी 120 रुपये फिसली
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 150 रुपये बढ़कर 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, आठ मई: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 150 रुपये बढ़कर 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत 120 रुपये की गिरावट के साथ 77,580 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. यह भी पढ़ें: Gold Price: सोना 940 रुपये उछलकर 62,020 रुपये पर, चांदी में 660 रुपये की तेजी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 150 रुपये की तेजी के साथ 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.’’ विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,022 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 25.65 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही. गांधी ने कहा कि सोने में सोमवार को एशियाई कारोबारी घंटों में मजबूत कारोबार हुआ और डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी रही.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

