Gold Price: सोना 940 रुपये उछलकर 62,020 रुपये पर, चांदी में 660 रुपये की तेजी
वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 940 रुपये उछलकर 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 4 मई: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 940 रुपये उछलकर 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 660 रुपये की तेजी के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोना 670 रुपये मजबूत, चांदी में 1,150 रुपये का उछाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल रात की तेजी के बाद घरेलू बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया.’ विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,039.50 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी बढ़कर 25.50 डॉलर प्रति औंस पहुंच गयी.
गांधी ने कहा कि मानक ब्याज दर में 25 आधार अंक (चौथाई प्रतिशत) की हालिया बढ़ोतरी के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगली बैठक से सख्त मौद्रिक नीति पर रोक लगाने के संकेत से डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आने के कारण बृहस्पतिवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में तेजी आई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

