एजेंसी न्यूज

Gold Price Today: सोना 670 रुपये मजबूत, चांदी में 1,150 रुपये का उछाल

वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 670 रुपये की तेजी के साथ 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.

Gold Price Today: सोना 670 रुपये मजबूत, चांदी में 1,150 रुपये का उछाल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

नयी दिल्ली, 3 मई: वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 670 रुपये की तेजी के साथ 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें: Gold Price: सोना 225 रुपये टूटा, चांदी 380 रुपये फिसली

चांदी की कीमत भी 1,150 रुपये की तेजी के साथ 76,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक - जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोना 670 रुपये की तेजी के साथ 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.’’

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,015 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी बढ़कर 25.34 डॉलर प्रति औंस हो गई.

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘बुधवार को एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स में सोना 2,000 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर स्थिर रहा, क्योंकि निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर फैसले पर है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).