जरुरी जानकारी | सोने में 242 रुपये की तेजी, चांदी 543 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 242 रुपये की तेजी के साथ 47,242 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 29 नवंबर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 242 रुपये की तेजी के साथ 47,242 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 543 रुपये बढ़कर 62,248 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,705 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी की कीमत 23.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोमवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत मजबूती दर्शाती 1,794 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही। अमेरिकी बांड आय में वृद्धि तथा डॉलर के मजबूत होने के बावजूद कोविड के नए स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सोमवार को सोने की कीमत में तेजी रही।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2021 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

