जरुरी जानकारी | सोने में 169 रुपये की तेजी, चांदी 396 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में तेजी के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 169 रुपये की तेजी के साथ 46,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 जुलाई वैश्विक बाजार में तेजी के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 169 रुपये की तेजी के साथ 46,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
सोने का पिछला बंद भाव 46,584 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चांदी भी 396 रुपये की तेजी के साथ 66,080 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 65,684 रुपये था।
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव चार पैसे की गिरावट के साथ 74.44 रुपये प्रति डॉलर रह गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.32 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ‘‘अमेरिकी ट्रेजरी बिल पर निवेश प्रतिफल गिरने और डॉलर इंडेक्स के कमजोर होने से सोने को समर्थन मिला।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2021 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

