एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 161 रुपये और चांदी में 800 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया कमजोर होने के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 161 रुपये की तेजी के साथ 52,638 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 161 रुपये और चांदी में 800 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 31 अगस्त रुपया कमजोर होने के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 161 रुपये की तेजी के साथ 52,638 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,477 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: भारतीय रेलवे में 35208 पदों पर वेकेंसी, 7वीं सीपीसी के तहत मिलेगी सैलरी.

चांदी भी 800 रुपये की तेजी के साथ 68,095 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई जो विगत कारोबारी सत्र में 67,295 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 161 रुपये की तेजी आई।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस-बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कर्ज सस्ता रखने की नीति अभी आगे और लंबे समय तक जारी रखने का संकेत दिया है। इससे डारल अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष नरम पड़ गया और सोना चढ़ गया।

घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और अमेरिकी डॉलर में तेजी लौटने के कारण सोमवार को रुपये का आरंभिक लाभ घट गया और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 21 पैसे की गिरावट के साथ 73.60 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) हो गई।

अंतरराष्ट्रटीय बाजार में सोने का भाव गिरावट दर्शाता 1,960 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था जबकि चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ 27.80 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था।

इस बीच बीएसई 30 सेंसेक्स 839 अंक की गिरावट के साथ 38,628.29 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).