एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 158 रुपये की तेजी, चांदी भी चमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 158 रुपये की मजबूती के साथ 46,678 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थायी) पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 158 रुपये की तेजी, चांदी भी चमकी

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 158 रुपये की मजबूती के साथ 46,678 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थायी) पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 180 रुपये की तेजी के साथ 64,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,030 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया जबकि चांदी 24.35 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत आधा प्रतिशत की तेजी के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस होने के बाद सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2021 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).