एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मजबूत वैश्विक संकेतों से सोने में 120 रुपये की तेजी, चांदी 900 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 120 रुपये मजबूत होकर 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | मजबूत वैश्विक संकेतों से सोने में 120 रुपये की तेजी, चांदी 900 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 19 जून मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 120 रुपये मजबूत होकर 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 900 रुपये की तेजी के साथ 92,300 रुपये प्रति किलो हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये अधिक है।’’

अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,332 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से पांच डॉलर अधिक है।

एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक-जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘अमेरिकी प्रतिभागियों के जूनटीन्थ की छुट्टियों से वापस लौटने पर सोने की कीमतें सकारात्मक रहीं, क्योंकि खरीदारी की भावना थी। यह कमजोर खुदरा बिक्री के आंकड़ों और कम मुद्रास्फीति के आंकड़ों से प्रेरित थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ रही हैं, लेकिन अगर कोई अमेरिकी फेडरल रिजर्व सदस्य सितंबर से आगे देरी का संकेत देता है, तो सोने में मुनाफावसूली की संभावना है।’’

इसके अलावा, चांदी 30.15 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। पिछले सत्र में यह 29.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).