जरुरी जानकारी | सोने में 118 रुपये की तेजी, चांदी में 2,384 रुपये की जोरदार गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये की गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 118 रुपये की तेजी के साथ 53,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 जुलाई रुपये की गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 118 रुपये की तेजी के साथ 53,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को सोने का बंद भाव 53,742 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.
हालांकि, चांदी की कीमत 2,384 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 64,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। बुधवार को यह 66,484 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये में गिरावट के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 118 रुपये की गिरावट आई।’’
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.
घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर चार पैसे की गिरावट दर्शाती 74.84 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के रुख के साथ 1,956 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 23.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

