जरुरी जानकारी | सोने में 116 रुपये की तेजी और चांदी में 117 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कल रात आई तेजी को दर्शाता दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 116 रुपये की तेजी के साथ 44,374 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी।
नयी दिल्ली, 23 मार्च वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कल रात आई तेजी को दर्शाता दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 116 रुपये की तेजी के साथ 44,374 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी।
पिछला बंद भाव 44,258 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
हालांकि, चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 117 रुपये की गिरावट के साथ 65,299 रुपये प्रति किग्रा पर थमी। पिछले कारोबारी सत्र का बंद भाव 65,416 रुपये प्रति किलोग्राम था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में सुधार के बावजूद कल रात वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार को दर्शाता, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 116 रुपये की तेजी रही।’’
मंगलवार को सुबह के आरंभिक कारोबार में रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 72.34 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों के ही भाव क्रमश: 1,738 डॉलर प्रति औंस और 25.53 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित बने रहे।
उन्होंने कहा कि किसी बाजार उत्प्रेरक ताजा खबर के बगैर सोने कारोबार की मात्रा कम रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

