एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 103 रुपये और चांदी में 793 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 103 रुपये की तेजी के साथ 51,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोने में 103 रुपये और चांदी में 793 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, दो नवंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 103 रुपये की तेजी के साथ 51,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,183 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.

चांदी की कीमत भी 793 रुपये की तेजी के साथ 62,155 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो इससे पहले के कारोबारी सत्र में 61,362 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेजी तथा रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 103 रुपये की तेजी आई।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.

अमेरिकी डॉलर के मजबूत के कारण सोमवार को रुपया 32 पैसे की हानि के साथ 74.42 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,885 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जबकि चांदी 23.83 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर अनिश्चितताओं तथा यूरोप में लॉकडाऊन के और भी उपाय किये जाने की संभावनाओं के बीच डॉलर के मजबूत होने के बावजूद सोने की कीमतों में तेजी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2020 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).