जरुरी जानकारी | सोना 63,500 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, चांदी भी चमकी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.
नयी दिल्ली, 29 नवंबर मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 750 रुपये बढ़कर 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।
चांदी की कीमत भी 800 रुपये बढ़कर 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘ विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच बुधवार को सोने की कीमतें 750 रुपये की तेजी के साथ 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं।’’
वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों में मजबूती रही। सोना तेजी के साथ 2,041 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी मजबूती के साथ 24.95 डॉलर प्रति औंस हो गई।
कमोडिटी एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 2,041 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव से 27 डॉलर अधिक है।
गांधी ने कहा कि डॉलर में नरमी के अलावा फेडरल रिजर्व के एक अधिकारी के बयानों से ऐसे संकेत मिले कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक अगले साल ब्याज दरें कम करना शुरू करेगा। इससे कारोबारी धारणा को बल मिला और कॉमेक्स में सोना मई के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2023 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

