एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वैश्विक रुख को देखते हुए सोना कीमतों में 60 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट और वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 60 रुपये सुधर कर 44,519 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी।

जरुरी जानकारी | वैश्विक रुख को देखते हुए सोना कीमतों में 60 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 17 मार्च डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट और वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 60 रुपये सुधर कर 44,519 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी।

पिछला बंद भाव 44,459 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इसके विपरीत, चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 200 रुपये की गिरावट के साथ 66,536 रुपये प्रति किग्रा रह गया। पिछले दिन का बंद भाव 66,736 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस बाजार) तपन पटेल ने कहा, ‘ वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में मजबूती तथा रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण दिल्ली में 24 कैरट सोने के भाव में 60 रुपये की तेज रही।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,735 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 26 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल ओपेन मार्केट कम्रटी (एफओएमसी) की बैठक से पहले सप्ताह के दौरान तीसरे दिन भी सोने की कीमतों में तेजी रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).