एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी में 95 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना नौ रुपए की मामूली गिरावट के साथ 46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

जरुरी जानकारी | सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी में 95 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 16 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना नौ रुपए की मामूली गिरावट के साथ 46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, इससे पहले सोमवार को सोना 46,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी 95 रुपये के लाभ के साथ 69,530 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई, जिसका पिछला बंद भाव 69,435 रुपये प्रति किलो था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की वैश्विक कीमत के सीमित दायरे में बने रहने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में नौ रुपये की मामूली गिरावट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,821 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 27.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).