एजेंसी न्यूज

Gold Price Today: सोने में 330 रुपये की गिरावट, चांदी 1,650 रुपये फिसली

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 330 रुपये के नुकसान के साथ 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.

Gold Price Today: सोने में 330 रुपये की गिरावट, चांदी 1,650 रुपये फिसली
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

नयी दिल्ली, 11 मई: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 330 रुपये के नुकसान के साथ 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें: Gold Price: सोने में 265 रुपये की गिरावट, चांदी में 120 रुपये की तेजी

चांदी की कीमत भी 1,650 रुपये लुढ़ककर 75,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 330 रुपये की गिरावट के साथ 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी.’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,026 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी गिरावट के साथ 25.10 डॉलर प्रति औंस रही. गांधी ने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आने के बाद सोने में उतार चढ़ाव रहा जिससे बृहस्पतिवार को एशियाई बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट रही.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).