एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 24 रुपये लुढ़का, चांदी 222 रुपये चढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 24 रुपये घट कर 52,465 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोना 24 रुपये लुढ़का, चांदी 222 रुपये चढ़ी

नयी दिल्ली, 14 सितंबर अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 24 रुपये घट कर 52,465 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी दिन में सोना 52,489 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Tatkal Ticket Booking Tricks: स्पेशल ट्रेनों के तत्काल टिकट निकालने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, कई गुना बढ़ जाएगा सीट रिजर्वेशन का चांस.

हालांकि, मांग बढ़ने से चांदी का भाव 222 रुपये बढ़कर 69,590 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी दिवस को यह 69,368 रुपये प्रति किलो रही थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (उपभोक्ता जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोने का भाव रुपये की मजबूती के चलते मामूली रूप 24 रुपये नीचे रहा।’’

यह भी पढ़े | Hindi Diwas 2020: दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी है हिंदी, इसे संवार रहे नए रचनाकार.

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अपनी शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद अंत में पांच पैसे की मामूली बढ़त के साथ 73.48 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,945.5 डालर प्रति ओंस और चांदी का भाव 26.87 डालर प्रति ट्राय ओंस पर पूर्ववत रहा।

पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजारों से मिले जुले रुख के बीच डालर के कमजोर पड़ने और कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बीच आर्थिक वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंता से सोने में सीमित दायरे में कारोबार हुआ।

उन्होंने कहा कि निवेशकों को अमेरिका के फेडरल रिजर्व की खुली बाजार समिति की आगामी बैठक से नये संकेत की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2020 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).