जरुरी जानकारी | सोना एक बार फिर 78,700 रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर, चांदी भी मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टॉकिस्टों और व्यापारियों की सतत लिवाली के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर स्टॉकिस्टों और व्यापारियों की सतत लिवाली के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
शुक्रवार को सोना 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
ताजा औद्योगिक मांग के कारण चांदी 500 रुपये बढ़कर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले बंद भाव में यह 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये बढ़कर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे पहले यह 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इससे पहले सात अक्टूबर को सोने की कीमत रिकॉर्ड 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।
व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजार में कीमती धातु में तेजी आई, जिसका मुख्य कारण आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ना है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 207 रुपये की गिरावट के साथ 76,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
एमसीएक्स में दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 929 रुपये की गिरावट के साथ 90,761 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 0.25 प्रतिशत घटकर 2,669.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।
एशियाई बाजारों में चांदी 1.17 प्रतिशत घटकर 31.39 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

