Gold Price Today: सोना 160 रुपये टूटा, चांदी 175 रुपये कमजोर
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 160 रुपये की गिरावट के साथ 61,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 16 मई: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 160 रुपये की गिरावट के साथ 61,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने में 330 रुपये की गिरावट, चांदी 1,650 रुपये फिसली
चांदी की कीमत भी 175 रुपये घटकर 74,075 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 160 रुपये की गिरावट के साथ 61,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी.’’ विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,014 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी घटकर 24.04 डॉलर प्रति औंस रह गयी. मंगलवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

