जरुरी जानकारी | सोना 478 रुपये उछला, चांदी में 923 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में वृद्धि और रुपये में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 478 रुपये बढ़कर 49,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 फरवरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में वृद्धि और रुपये में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 478 रुपये बढ़कर 49,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वही चांदी की कीमत 932 रुपये उछलकर 63,827 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,895 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 75.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, "न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में वृद्धि और रुपये में गिरावट के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 478 रुपये की तेजी आई है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,857 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 23.02 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

