जरुरी जानकारी | सोना 500 रुपये बढ़कर 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी भी 500 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव बुधवार को 500 रुपये बढ़कर 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने तथा वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों से सोने की कीमतों को बल मिला।
नयी दिल्ली, 11 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव बुधवार को 500 रुपये बढ़कर 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने तथा वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों से सोने की कीमतों को बल मिला।
मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसके साथ ही पिछले दो दिन में सोने की कीमतों में 1,000 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी बुधवार को 500 रुपये बढ़कर 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 500 रुपये की तेजी के साथ 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम से 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से खरीदारी बढ़ने से बाजार में धारणा मजबूत हुई, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना 0.31 प्रतिशत बढ़कर 2,550.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “अमेरिकी डॉलर में गिरावट के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।”
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, शेयर बाजार में बिकवाली और जोखिम से बचने की भावना ने सोने जैसी सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर प्रवाह को बढ़ावा दिया, जिससे भी सोने की कीमतों को समर्थन मिला।
विदेशी बाजारों में चांदी का भाव भी बढ़कर 29.11 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

