एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45 रुपये सुधरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 45 रुपये सुधर कर 44,481 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी।

जरुरी जानकारी | दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45 रुपये सुधरा

नयी दिल्ली, 16 मार्च दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 45 रुपये सुधर कर 44,481 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी।

पिछला बंद भाव 44,436 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी में भी चमक देखी गयी और इसका भाव प्रति किलोग्राम 116 रुपये सुधर कर 66,740 रुपये पर पहुंच गया। पिछले दिन का बंद भाव 66,624 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस बाजार) तपन पटेल ने कहा, ‘ दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 45 रुपये तेज रहा। न्यूयार्क कामेक्स (जिंस बाजार) में सोने की मजबूती से स्थानीय बाजार में यह सुधार दिखा है।’

वैश्विक बाजार में सोना 1,730 डालर प्रति औंस पर नरम था। चांदी 26.11 डालर प्रति औस के पिछले स्तर पर बनी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).