जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह में सोने का आयात 17 प्रतिशत घटकर 24 अरब डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) में 17.38 प्रतिशत घटकर 24 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
नयी दिल्ली, 27 नवंबर देश का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) में 17.38 प्रतिशत घटकर 24 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सोने का आयात 29 अरब डॉलर रहा था।
आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में सोने का आयात पिछले साल के समान महीने की तुलना में 27.47 प्रतिशत घटकर 3.7 अरब डॉलर रह गया है।
इसी तरह अक्टूबर में चांदी का आयात भी 34.80 प्रतिशत घटकर 58.5 करोड़ डॉलर रह गया। हालांकि, अप्रैल-अक्टूबर में चांदी का आयात बढ़कर 4.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1.52 अरब डॉलर था।
अप्रैल-अक्टूबर, 2022 में वस्तुओं पर व्यापार घाटा 173.46 अरब डॉलर रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि में 94.16 अरब डॉलर था।
भारत दुनिया का सोने का सबसे बड़ा आयातक है। सोने का आयात मुख्य रूप से घरेलू आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है। भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है।
अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात मामूली 1.81 प्रतिशत बढ़कर 24 अरब डॉलर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2022 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

