एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में आठ दिन से जारी तेजी का सिलसिला थमा, चांदी भी 2,000 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे सोने में पिछले आठ सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में आठ दिन से जारी तेजी का सिलसिला थमा, चांदी भी 2,000 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 27 जनवरी कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे सोने में पिछले आठ सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) बुधवार और बृहस्पतिवार को ब्याज दरों के बारे में फैसला करेंगे, जिसका असर सर्राफा कीमतों पर पड़ सकता है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये चढ़कर 83,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

सोमवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार के बंद भाव 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से 100 रुपये गिरकर 82,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

इस बीच, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठाव के कारण चांदी 2,000 रुपये गिरकर 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। शुक्रवार को यह 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 4.40 डॉलर प्रति औंस घटकर 2,802.20 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि सट्टेबाजों ने अपने लंबी अवधि के सौदों का निपटान किया और हाल ही में आई तेजी के बाद मुनाफावसूली की। इस महीने अबतक सोने में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।’’

एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.79 प्रतिशत गिरकर 30.94 डॉलर प्रति औंस रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).