एजेंसी न्यूज

Gold Price: सोना वायदा कीमत 347 रुपये की गिरावट के साथ 51,224 रुपये प्रति 10 ग्राम

कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने का वायदा भाव 347 रुपये की गिरावट के साथ 51,224 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

Gold Price: सोना वायदा कीमत 347 रुपये की गिरावट के साथ 51,224 रुपये प्रति 10 ग्राम
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 29 मार्च : कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने का वायदा भाव 347 रुपये की गिरावट के साथ 51,224 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का अप्रैल आपूर्ति वाला अनुबंध का भाव 347 रुपये या 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,224 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 4,786 लॉट के लिए कारोबार हुआ. यह भी पढ़ें : Gold Price: सोना वायदा कीमत 358 रुपये की तेजी के साथ 51,793 रुपये प्रति 10 ग्राम

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख को देखते हुए निवेशकों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,924 डॉलर प्रति औंस रह गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).