एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 66 रुपये की गिरावट, चांदी 332 रुपये चढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 66 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 46,309 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 66 रुपये की गिरावट, चांदी 332 रुपये चढ़ी

नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 66 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 46,309 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले दिन सोना 46,375 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में कल रात आई गिरावट को दर्शाते हुये दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 66 रुपये घटकर बंद हुआ।’’

हालांकि, इसके ऊलट, चांदी की कीमत 332 रुपये की तेजी के साथ 67,248 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दिन का बंद भाव 66,916 रुपये रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ क्रमश: 1,782 डॉलर प्रति औंस और 26.17 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2021 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).