सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 500 रुपये मजबूत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 सितंबर: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 500 रुपये की तेजी के साथ 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘रुपये की अस्थिरता के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों का रुझान अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अलग हो सकता है.’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 1,924 डॉलर प्रति औंस हो गया. चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस रही.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

