एजेंसी न्यूज

दिल्ली: सोना 50 रुपये टूटा, चांदी 300 रुपये फिसली

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

दिल्ली: सोना 50 रुपये टूटा, चांदी 300 रुपये फिसली
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 300 रुपये लुढ़ककर 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,929 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी की कीमत चढ़कर 23.20 डॉलर प्रति औंस रही.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि आज ब्याज दर पर अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के नतीजों से पहले व्यापारियों के सतर्क रुख अपनाने और सौदे कम करने से जिंस बाजार में सोना दो सप्ताह के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).