जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 250 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, तीन सितंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 250 रुपये टूटकर 85,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इसके अतिरिक्त, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 2,531.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 3.80 डॉलर प्रति औंस अधिक है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा, क्योंकि अमेरिकी रोजगार बाजार के आंकड़ों से पहले व्यापारी कारोबार से अलग-थलग रहे, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की ब्याज दर में कटौती की राह को प्रभावित कर सकते हैं।’’
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 1.81 प्रतिशत गिरकर 28.62 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

