जरुरी जानकारी | सोने में 451 रुपये की गिरावट, चांदी 559 रुपये लुढ़का
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमत में गिरावट और डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 451 रुपये गिरावट के साथ 46,844 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ जुलाई वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमत में गिरावट और डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 451 रुपये गिरावट के साथ 46,844 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी भी 559 रुपये की गिरावट के साथ 67,465 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 68,024 रुपये प्रति किलो था।
विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे सुधरकर 74.67 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,805 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 25.93 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी ट्रेजरी आय में गिरावट से सोना मजबूत हो गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2021 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

