एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 450 रुपये की गिरावट, चांदी 600 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 450 रुपये की गिरावट, चांदी 600 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 11 नवंबर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को सोना 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 600 रुपये टूटकर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 450 रुपये घटकर 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। शुक्रवार को यह 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतें कम हो रही हैं, कॉमेक्स में गिरावट है, अभी का भाव शुक्रवार के 2,685 डॉलर के बंद भाव से नीचे है क्योंकि डॉलर इंडेक्स में मजबूती से पीली धातु पर दबाव पड़ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत के बाद अमेरिकी बॉन्ड की कीमतों में बढ़ोतरी से सर्राफा में सुधारात्मक रुझान को बढ़ावा मिल रहा है।’’

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 17.80 डॉलर प्रति औंस या 0.66 प्रतिशत गिरकर 2,677 डॉलर प्रति औंस रह गया।

हालांकि, एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 31.52 डॉलर प्रति औंस हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).