एजेंसी न्यूज

Gold Silver Price: सोने में 400 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये टूटी

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

Gold Silver Price: सोने में 400 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये टूटी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली, 9 नवंबर:कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को सोने में गिरावट जारी रही। विदेशी बाजारों में मंदी के कारोबार के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 400 रुपये की गिरावट के साथ 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं.’’

चांदी की कीमत भी 300 रुपये टूटकर 73,300 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,950 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि चांदी भी नुकसान के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस रही. गांधी ने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के भाषण से अधिक संकेतों की तलाश कर रहे हैं, जो बृहस्पतिवार को होने वाला है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).